फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार के पार पहुंचे घरेलू गैस के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो महीने बाद फिर से घरेलू गैस के दाम बढ़ गए हैं। नए दाम आठ मई से लागू कर दिए जाएंगे। वहीं रेट बढ़ने से लोगों की जेब पर तो असर पड़ा ही है, गृहिणियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। महिलाओं ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी। मार्च के बाद यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस के दामों में वृद्धि की गई है। बढ़ी कीमतों ने आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला भार भी बढ़ा दिया है। लोगों से बातचीत के आधार पर सर्वाधिक परेशानी मध्यम और निम्न वर्ग के उन लोगों को होगी जिनके परिवार में सदस्यों की संख्या ज्यादा होगी। दामों में वृद्धि के शोर में लोगों का विरोध दबता जा रहा है।
मार्च में रेट बढ़ने के बाद जहां 14.2 किलो घरेलू गैस सिलिंडर 970 का मिल रहा था, वहीं 07 मई को दोबारा वृद्धि के बाद यह कीमत बढ़कर 1020 रुपये हो गई है। घरेलू गैस के साथ-साथ सीएनजी के दामों में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

महिलाओं से बातचीत
लगातार दूसरी बार सिलिंडर के दाम बढ़ने से मध्यम और निम्न वर्ग की मुसीबतें बढ़ गई हैं। घरेलू बजट भी बिगड़ रहा है। सरकार को दोनों वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने चाहिए। रेट बढ़ाने से आम आदमी आर्थिक रूप से दबता जा रहा है। वहीं महिलाओं को होने वाली दिक्कतों के बारे में सरकार सोच-विचार ही नहीं कर रही है। - डॉ. मनीषा गुप्ता, गृहिणी
-
डेली नीड्स के सामान से लेकर घरेलू गैस सिलिंडर पर रुपये बढ़ने की वजह से आम आदमी लाचार होता जा रहा है। इतने महंगे दामों पर गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर सरकार लोगों को भुखमरी की तरफ न ढकेल दे इसका भी डर लगा रहता है। मध्यम वर्ग के लोग तो किसी तरह सिलिंडर खरीद भी सकता है लेकिन निम्न वर्ग पिसता जा रहा है। - नीतू अग्रवाल, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें