डाक्टरों की कमी झेल रहे बेस अस्पताल प्रशासन को कुछ राहत मिली है। करार समाप्त होने पर बेस अस्पताल से गए पांच डाक्टरों का करार दो माह के लिए शासन ने बढ़ा दिया है। डाक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है।
बेस अस्पताल में कार्यरत फिजीशियन डा. सीजे सिंह होरा, डा. केसी चौधरी पैथालाजिस्ट, डा. कुंदन सिंह पांगती ईएनटी, डा. एचसी भट्ट एनस्थीसिया और डा. चंदन सिंह हयांकी ब्लड बैंक इंचार्ज का करार 28 फरवरी को समाप्त हो गया था। बेस अस्पताल में 12 डाक्टरों के पद पहले से ही खाली चल रहे हैं। डाक्टरों का करार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीएस जोशी ने शासन को लिखा था। बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि पांचों डाक्टरों का करार दो माह के लिए बढ़ गया है। डाक्टरों ने ज्वाइन भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि दो माह बाद शासन स्तर से फिर करार बढ़ जाएगा।