फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बार वकीलों का प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर इलाहाबाद में कोर्ट परिसर में वकील की हत्या करने वाले आरोगी दारोगा को बर्खास्त करने और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी के वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने वाणिज्य कर भवन में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि 12 मार्च को इलाहाबाद में कोर्ट परिसर में दारोगा ने सरेआम वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। वकीलों ने मांग की कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरोपी दारोगा को तत्काल बर्खास्त करें। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष आईपी सिंह, सचिव एनके जोशी, दिनेश पांडे, रमेश पांडे, एनएस आहुजा, रमेश दुम्का, सूरन नेगी, आरएस रौतेला, जेपी शर्मा, मनोज भंडारी, यूएस बिष्ट, हृदयेश गुप्ता और अर्जुन रौतेला समेत कई वकील मौजूद थे।  यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें