फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डॉक्टर नहीं हैं, कष्ट के लिए खेद है’

Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
‘डॉक्टर नहीं हैं, कष्ट के लिए खेद है’ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाएं संभालने में असफल हो रहा है। ऐसे में अस्पताल की दीवारों पर पर्चे चिपकाकर बड़ी संख्या में उमड़ रहे मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों से सहयोग की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


 रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में कुमाऊं, गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही यूपी के मुरादाबाद व रामपुर जिले के भी कई मरीज इलाज कराने आते हैं। इन दिनों मौसम परिवर्तन के चलते उल्टी-दस्त के साथ टाइफाइड, पीलिया, वायरल, मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

स्पताल में 25 से अधिक मरीज भर्ती हैं। लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन व्यवस्थाएं संभालने में असफल हो रहा है। सीएमएस डॉक्टर बीडी जोशी ने बताया कि अस्पताल से चार डाक्टरों का तबादला हो चुका है।
विज्ञापन


इससे ओपीडी में रोज आने वाले मरीजों को संभालने में काफी परेशानी हो रही है। मरीजों व तीमारदारों से जगह-जगह पर्चे चस्पा कर सहयोग की अपील की जा रही है, कि वे धैर्य बनाए रखें। 
विज्ञापन


ये लिखा है पर्चों में

1 - विशेषज्ञ महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला चिकित्साधिकारी से सलाह लें। 
2 - वर्तमान में आर्थो सर्जन अवकाश पर हैं। कष्ट हेतु खेद है।
3 -आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी कोई विशेषज्ञ नहीं हैं। कृपया धैर्य रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें