फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: जिलाधिकारी ने गौलापुल, स्टेडियम व रेलवे लाइन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Fri, 25 Oct 2024 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बृहस्पतिवार को डीएम आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गौलापुल, उसके वैकल्पिक मार्ग, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम व रेलवे लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर रही थीं। उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे दीवार लगाने और गौलापुल की तरफ भी सड़क चौड़ीकरण करने को कहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने गौलापुल, स्टेडियम व रेलवे लाइन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों को गौलापुल के वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने, नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने और सुरक्षा के लिहाज से सड़क किनारे रेडियम और रेड टेप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग को चौड़ा करने को भी कहा।

बृहस्पतिवार को डीएम आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गौलापुल, उसके वैकल्पिक मार्ग, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम व रेलवे लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर रही थीं। उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे दीवार लगाने और गौलापुल की तरफ भी सड़क चौड़ीकरण करने को कहा ताकि आवागमन सुचारू हो सके। स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने नदी में समाई पार्किंग की भूमि में सुरक्षा कार्य होने तक शेष पार्किंग की भूमि से झाड़ी कटान कर वाहन पार्किंग तैयार कराने के निर्देश दिए। डीएम ने तकनीकी रूप से नदी का चैनलाइजेशन कराने के लिए आपसी समन्वय कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने को भी कहा।

बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास मित्तल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, रेलवे के गौरव गौतम, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद थे।

दीर्घकालिक योजना पर काम करें सभी विभाग

विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण के बाद डीएम ने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति के साथ बैठक की। उन्होंने सिंचाई, एनएचएआई, वन, लोनिवि, खेल और रेलवे विभाग को आपस में समन्वय कर दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा कार्यों की ऐसी योजना बनाई जाए जिससे दूसरे विभाग को नुकसान न हो। कहा कि एक ही संस्था तकनीकी सहायता का कार्य करे ताकि भविष्य में रखरखाव, सफाई एवं मरम्मत कार्य उसी एजेंसी से कराया जाए। उन्होंने इस संबंध में 27 अक्तूबर तक तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्यों के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें