फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जू शटल सेवा संचालन को लेकर रार

Sun, 11 May 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के प्रमुख पर्यटक स्थल प्राणी उद्यान के लिए यहां मॉलरोड से जू तक संचालित शटल सेवा को लेकर पालिका परिषद और छावनी परिषद के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। पालिका ने जिला प्रशासन के निर्देश पर इसका ठेका करा दिया है जबकि छावनी परिषद ने उक्त मार्ग के कैंट क्षेत्र में होने का हवाला देते हुए प्रति वाहन शुल्क लगाना तय किया है। ऐसे में ठेकेदार के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। हालांकि अभी स्थिति यथावत है पालिका बोर्ड में इस बाबत निर्णय होना है जिसके क्रम में ही कैंट अग्रिम कवायद करेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर पालिका ने जू शटल सेवा के लिए ई-कॉमेट वाहन की पहल की। निर्धारित नियमों के क्रम में निविदा के बाद निजी संस्था से इसका अनुबंध भी हो गया है और शटल सेवा शुरू हो गई है।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इधर छावनी परिषद ने प्राणी उद्यान मार्ग के बड़े क्षेत्र में छावनी परिषद का स्वामित्व अधिकार बताते हुए इस निविदा को चुनौती दी। हाल ही में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों विभागों से रायशुमारी कर हल निकालने को कहा गया।
विज्ञापन

पालिका के ईओ दीपक गोस्वामी का कहना है कि बोर्ड बैठक में इसमें चर्चा की जानी है। वहीं कैंट सीईओ वरुण कुमार का कहना है कि बोर्ड बैठक के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें