फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: पेड़ की छंटाई पर हो गया विवाद, घर पर हवाई फायरिंग का आरोप; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 15 Nov 2026 10:58 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी,ऊधमसिंह नगर

सार

बाजपुर के भट्टपुरी गांव में पेड़ों की छंटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे के घर पहुंचकर हवाई फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर के भट्टपुरी गांव में जमीन पर लगे पेड़ों की छंटाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर हवाई फायरिंग कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि ढिल्लों ने अपने घर के पीछे स्थित जमीन खेतीबाड़ी के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को ठेके पर दी थी। आरोप है कि ठेकेदार का बेटा जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई कर रहा था। इस पर वीरेंद्र सिंह ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे ठेकेदार का बेटा कुछ समर्थकों के साथ वीरेंद्र सिंह के घर पहुंचा और वहां हवाई फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें