फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आपदा सचिव ने परखीं बलियानाला की भयावहता

Sat, 23 Aug 2025 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को शहर के अस्तित्व के लिए अहम बलियानाला में 298.93 करोड़ रुपये से हो रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भविष्य में होने वाले सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली जलधाराओं को पाइप के माध्यम से सुरक्षित रूप से नाले की तलहटी तक पहुंचाने को कहा जिससे भविष्य में होने वाले भू-कटाव रुक सके।
विज्ञापन

अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। सचिव ने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लोगों के सुझाव भी सुने तथा उनकी सुरक्षा के लिए रेलिंग, सीढ़ियां आदि बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, सहायक अभियंता सुमित मालवाल एवं पंकज पाठक, अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सैनी, निर्माणदायी संस्था अरुन कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधिगण इंदरजीत एवं दीपक शर्मा आदि रहे।

भू-गर्भीय परिस्थितियों के बाद बढ़ाई गई डीपीआर शासन से
नैनीताल। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के क्रम में शासन ने सुरक्षा कार्यों के लिए कुल 177.91 करोड़ के बजट को संस्तुति दी। पांच करोड़ रुपये पर्यटन विभाग के लिए सौंदर्यीकरण मद में भी सुरक्षित रखे गए हैं। जनवरी 2024 में निविदा व अनुबंध के बाद मार्च माह में कार्य शुरू किया गया। इसके बाद भू-गर्भीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व डीपीआर का सुदृढ़ीकरण करते हुए कुल 298.93 करोड़ की पुनरीक्षित योजना को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई। इसमें आईआईटी रुड़की एवं पीएमसी सदस्यों के सुझावों के क्रम में माइक्रोपाइलिंग, ग्राउटिंग, शॉटक्रेटिंग आदि अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें