फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उजाला में मिलेगी 40 पुलिसकर्मियों को आधुनिक जांच प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Sat, 23 Aug 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में पुलिसकर्मियों को उत्तराखंड विधिक एवं न्यायिक अकादमी (उजाला), भवाली में ट्रेनिंग दी जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के आईजी ट्रेनिंग आनंद शंकर ताकवाले और उजाला के निदेशक ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट को बताया कि उजाला में प्रथम चरण में 40 सीओ, एडिशनल एसपी, साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिस्ट सहित 40 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। भविष्य में करीब 3300 कर्मियों की यहां ट्रेनिंग होगी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबलों की सर्विस कंडीशन में सुधार के लिए उन्हें बेहतर आवास एवं चिकित्सा दिए जाने पर भी कार्य चल रहा है। हाईकोर्ट ने यूएस नगर की जिला अदालत की ओर से पोलियोग्रस्त अभियुक्त को पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा व आर्थिक दंड पाए अभियुक्त की रिहाई के मामले में दायर अपील पर आईजी ट्रेनिंग तथा उजाला के डायरेक्टर से सुझाव मांगे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें