फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर लाने के लिए धरना जारी

Fri, 28 Nov 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं और बाजार क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने के लिए स्थानीय युवाओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। लोगों ने बृहस्पतिवार को सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


क्षेत्र के युवा चंदन लोधियाल ने बताया कि पदमपुरी का सीएचसी एक रेफरल सेंटर बनकर रहा गया है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं होने से मरीज परेशान हैं। बाजार में शराब की दुकान होने से स्कूली बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा, यूकेडी नेता लोकेश वर्मा, दिनेश बोरा ने कहा कि सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी से उतर गई हैं। शराब की दुकान से भी लोग परेशान हैं। इसके बाद भी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी, जिपं सदस्य दीपक बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, गौरव बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें