फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : खरीदारी के लिए दुकानों में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली/रामनगर (नैनीताल)। दिवाली त्योहार के लिए शुक्रवार को लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान बर्तन, फर्नीचर, कपड़ों और मिठाई की दुकानों में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा को लिए पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच भीमताल में लगाई गई पटाखों की दुकानों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। हालांकि अधिकतर लोगों का कहना था कि इस बार महंगाई के चलते उन्होंने जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी की है।
रामगढ़ से खरीदारी के लिए आए मदन लाल ने बताया कि पिछले वर्षों से बाजार में सामान अधिक दाम पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद वह घर में बेरोजगार है और महंगाई कमर तोड़ रही हैं। रातीघाट से आए मोहन बिष्ट ने बताया कि महंगाई के चलते वह एलइडी नही खरीद सके।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारी संजय जोशी ने बताया कि कोरोना का दिवाली पर खासा असर है। महंगाई से लोग कम तादाद में बर्तन लेने पहुंचे। इधर, धनतेरस को लेकर बाजार में चहल पहल दिखाई दी।
ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि बाजार में सामाजिक दूरी के साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बिना मास्क घूम रहे 20 से अधिक लोगों के भी चालान किए गए। इधर, चालान काटने की कार्रवाई पर व्यापारियों में नाराजगी है। कहा कि दिवाली जैसे त्योहार में भी पुलिस लोगों का चालान काट परेशान करने का कम कर रही हैं। इसको लेकर व्यापारी नाराज दिखे। वहीं नगर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने बीच सड़क और नो पार्किंग में खड़े वाहनों में जैमर लगाकर चालान किए।
दिवाली के चलते बाजारों में रही भीड़
रामनगर (नैनीताल)। दिवाली के चलते बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों ने जरूरत के सामान के अलावा पटाखे, कपड़े, घरेलू सामान आदि की खरीदारी की। धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा बाजार पर खूब दिख रही है। शुक्रवार को रामनगर का बाजार खरीदारों से अटा रहा। सर्राफा, ऑटोमोबाइल, कपड़ा समेत हर सेक्टर में खरीदारी की। रामनगर के कोसी रोड, ज्वाला लाइन, मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। लोगों ने दिवाली के लिए दिए, सजावटी आइटम, झालर, लाइटें, पर्दें, वाहन, ज्वेलरी सहित तमाम चीजों की जमकर खरीदारी की। लोगों ने पटाखा बाजार में भी पटाखों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें