फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के चुनाव के लिए शुक्रवार को छह पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। सबसे अधिक चार नामांकन पत्र अध्यक्ष के लिए खरीदे गए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला, सहायक चुनाव अधिकारी पंकज जोशी, चुनाव संयोजक प्रवीण पटवाल, सह संयोजक पंकज उप्रेती के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की ब्रिकी सुबह दस बजे से हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र, महामंत्री पद के लिए दो, महिला उपाध्यक्ष के लिए दो, उपसचिव के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए।
वहीं 17 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, साथ ही 18 को नाम वापसी और 23 नवंबर को सुबह 9 बजे से मतदान होगा। उसी दिन शाम को 3:30 बजे बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, पटवारी राधे राणा, चंदन नौगाई, पूरन जोशी, नवीन चंद्र आर्य, सुनील गरवाल, रवि गोस्वामी, गोपाल साह, कुर्बान अली जाफरी, भाष्कर भगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें