फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों एवं रोगियो की सेवा ही प्रभु की भक्ति: पॉल 

Sun, 17 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
हनुमान धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
छोई में स्थापित श्री हनुमान धाम का लोकार्पण राज्यपाल डा. केके पॉल ने भव्य समारोह के बीच किया। हनुमान धाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. पॉल ने कहा कि विकलांगों और रोगियों की सेवा ही सबसे बड़ी प्रभु भक्ति है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा संचालित विकलांग केंद्र के योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये डा. पॉल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने तीर्थों एवं पवित्र स्थलों के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां की चारधाम यात्रा में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसी पावन भूमि पर श्री हनुमान जी के धाम की स्थापना के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। इस धाम की विशेषता है कि यहां श्री हनुमान के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा श्री हनुमान का चरित्र न सिर्फ भारत वर्ष में वरन बाहर भी लोगों की श्रद्धा एवं विश्वास का केंद्र रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति श्री बराक ओबामा भी अपने साथ हनुमान की छोटी सी प्रतिमा रखते है। हनुमान जी का चरित्र आज के संदर्भ में अधिक प्रासंगिक हो जाता है, जब लोग भौतिक सुख समृद्धि की होड़ में अपने मूल्यों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सच्ची आराधना तभी होगी जब हम समाज में ज्ञान और सद्गुणों को बढ़ावा दें। समाज के गरीब व असहाय वर्ग की सहायता करना, भेदभाव को दूर करना विकलांगों एवं रोगियों की सेवा करना ही प्रभु की भक्ति एवं मोक्ष का द्वार है। कार्यक्रम में हनुमान सेवा ट्रस्ट के आचार्य विजय, राजीव अग्रवाल, खजांची लाल, दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बाबू, विकास गुप्ता, विजय गुप्ता बंटी, सुनील गोयल, प्रकाश गुप्ता, सतनाम सिंह, अरविंद अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, पंकज मित्तल, टीनू अग्रवाल, दीपक कोठियाल, विवेक भाटी, प्रेम जैन, संजीव अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल के अलावा डीआईजी पुष्कर सिह सैलाल, जिलाधिकारी दीपक रावत, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, अशोक जोशी सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 

मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी 
रामनगर। राज्यपाल डॉ. केके पॉल के रामनगर आने पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। अस्थायी हैलीपैड पर जहां जिलेभर के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं कोसी बैराज, शहर में जाम से निपटने के लिये भी अतिरिक्त पुलिस तैनात थी। जबकि हनुमान धाम में खुद डीआईजी पुष्कर सिह सैलाल, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन


मांगों के ज्ञापन भी सौंपे 
रामनगर। हनुमान धाम का लोकार्पण करने पहुंचे राज्यपाल डॉ. केके पॉल को कई लोगों ने ज्ञापन सौंपे। भाजपाइयों ने रामनगर रोडवेज स्टेशन का निर्माण करने, रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में ब्लड बैंक शुरू करने, कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण करने, बाढ़ सुरक्षा तटबंध बनाने की मांग की। ज्ञापन  देने वालों में पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, मनोज रावत आदि मौजूद थे। वहीं योग प्रशिक्षितों ने नियमित नियुक्ति के लिये मांगपत्र सौंपा। इसमें मनोज रावत, कैलाश चंद्र त्रिपाठी थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें