भवाली (नैनीताल)। नैनीताल। कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने करीब एक किलोमीटर लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और मंदिर में प्रवेश कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। जाम के चलते पहाड़ और मैदान की ओर आने-जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने देर शाम तक भारी वाहनों को रोके रखा। वहीं भवाली बाजार में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल पहुंचे पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग, कायकिंग, जॉरबिंग और नौकायान का जमकर लुत्फ उठाया।