लालकुआं। नगर के एक इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं स्कूल जाने के बाद से पिछले 48 घंटों से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। वार्ड नंबर एक निवासी व्यक्ति ने तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के अनुसार, पुलिस टीमें संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छात्राओं की तलाश में जुटी हैं।