फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घरों में मिला डेंगू के लार्वा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना के साथ ही डेंगू भी पैर पसार सकता है। स्वास्थ्य विभाग को 10 घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। अब तक जिले में 17 हजार घरों और दफ्तरों में सर्वे हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू संक्रमित मिलने पर उसकी कोरोना जांच भी कराई जाएगी। राहत की बात यह है कि डेंगू संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

लार्वा को नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से पंफलेट बांटे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू को लेकर कोई भी जांच की गई हो उसकी रिपोर्ट तुरंत दें। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि डेंगू संक्रमित होने वाले की कोरोना जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है।
डेंगू मच्छर से बचें
- डेंगू मच्छर दिन के समय काटता है और रुके हुए साफ पानी में पनपता है इसलिए कूलर और फ्रिज के पीछे की ट्रे को साफ रखें।
- पानी की टंकियां हमेशा ढक कर रखें, गमलों में अतिरिक्त पानी जमा न होने दें।
- घरों और आसपास की नालियों को हमेशा साफ रखें।
डेंगू के लक्षण
- अचानक सिर में तेज दर्द और बुखार, आंखों के पीछे दर्द।
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी होना।
- गंभीर मामला होने पर नाक, मुंह, मसूड़ों से खून निकलना और त्वचा पर लाल चकते होना।
नगर निगम ने तीन टैंकर लार्वी साइडल छिड़काव के लिए लगाए
हल्द्वानी। सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही नगर निगम ने डेंगू से बचाव के उपाय शुरू कर दिए हैं। निगम ने डेंगू से बचाव के लिए लार्वी साइडल दवा छिड़कने के लिए तीन टैंकरों को लगाया गया है। चार मशीनों से फॉगिंग भी शुरू कर दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि पानी एकत्र होने वाली जगह में डीजल डाला जा रहा है। साथ ही नालियों में मैलाथीन, ब्लींचिंग और चूने का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें