फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश को लेकर एक अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में मानसूनी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने एक अगस्त तक बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। बुधवार तड़के बारिश के बाद फिर सुबह 11 बजे के आसपास कुछ देर तक जोरदार बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में जिले में 6.5 एमएम ही बारिश हुई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तीन डिग्री घटकर 17.9 और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें