हाथियों से निजात को तहसीलदार महेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन देते हुए जन प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय किस?
- फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। जंगली हाथियों और आवारा जानवरों सेे परेशान किसानों ने लाल बहादुर शास्त्री स्वरोजगार एवं जन कल्याण समिति हल्दूचौड़ के नेतृत्व में बुधवार को हल्दूचौड़ चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। तय किया कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रर्दशन किया जाएगा। किसानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
हल्दूचौड़ के हरिपुर बच्ची, राधा बंगर गरवाल, हरिपुर भानदेव, गंगापुर कबडाल, जयपुर बीसा, तेजपुर नेगी सहित अन्य गांवों में जंगली हाथियों एवं आवारा पशु खेती को नुकसान पहुंचाने के साथ ही लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में किसानों ने कहा कि हाथियों के आंतक से वह परेशान हो चुके हैं। जल्द समस्या के समाधान को लेकर ठोस पहल नहीं की गई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गा पाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सुधलेवा नहीं है। विगत वर्ष के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। किसानों को धान का समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा है। मैं किसान होने के नाते आह्वान करता हूं कि समय रहते प्रदेश सरकार नहीं चेती तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सभा का संचालन संयोजक कैलाश बमेठा और समिति संरक्षक हेमवती नंदन दुर्गापाल ने किया। इस दौरान कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, एनके कपिल, डॉ. बालम बिष्ट, भाष्कर भट्ट, राजेंद्र दुर्गापाल, रमेश जोशी, कैलाश दुम्का, उमेश कबडवाल, दयाकिशन कबडवाल, हरेंद्र असगोला, ललित सनवाल, हेम दुर्गापाल आदि रहे।