रामनगर पर्यटको की जिप्सी के पीछे दौड़ता हाथी। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। झिरना जोन में जिप्सी सवार पर्यटकों के पीछे हाथी के दौड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मामले में कॉर्बेट प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिल्ली के कुछ पर्यटक झिरना जोन में भ्रमण कर रहे थे। ग्रासलैंड के पास पर्यटकों जिप्सी में बैठकर हाथियों के झुंड की फोटो खींचने लगे। इस दौरान एक हाथी उग्र होकर पर्यटकों की जिप्सी के पीछे पड़ गया। हाथी ने सूंड़ से जिप्सी पर हमला भी किया था, लेकिन जिप्सी चालक ने गति तेज कर वाहन भगा दिया। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि वीडियो की जांच करा रहे हैं। जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वह पर्यटकों को वन्यजीवों के करीब लेकर न जाएं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।