नैनीताल में बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते कर्मी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विद्युत कर्मियों ने नगर में सोमवार को 14 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई जनजागरण बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नही हुई तो वह छह अक्तूबर से संपूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विद्युत विभाग के राजस्व अनुभाग में अधिशासी अभियंता हारून रशीद की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्युत कर्मी लंबे समय से 14 सूत्री मांगों को लेकर शासन से पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याएं हल नहीं हुई हैं। कहा कि शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण कर्मचारियों में गुस्सा है। कहा कि छह अक्तूबर से होने वाले संपूर्ण कार्य बहिष्कार के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार रहेगी।
प्रदर्शनकारियों में प्रभुनाथ सिंह, रुबीना खान, उमेश मेहता, फारूक मोहम्मद, विनोद शाही, योगिता भाकुनी, रमेश बिष्ट, नवीन, हरीश भट्ट, प्रेम बिष्ट, गजेंद्र , राजू , सूरज सिंह, रमेश चंद्र, मुनीश, देवेंद्र कुमार आदि थे।