फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जगह-जगह गिरफ्तारी

विज्ञापन
हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर यूपी सरकार का पुतला फूंकने के बाद गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली
विज्ञापन
हल्द्वानी। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस और अन्य संगठन सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालकर कोतवाली थाने का घेराव किया। इसके बाद करीब 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों से जुड़े नेताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए काठगोदाम थाने में रखने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया से जुलूस निकाला। जुलूस में भारतीय किसान यूनियन (चडूनी) के अर्जुन सिंह बिष्ट ,अखिल भारतीय किसान महासभा के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी भी शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग भाजपा के खिलाफ नारा लगाते हुए कोतवाली थाने में घुस गए। उन्होंने वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि किसानों के साथ यह बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक घंटे तक धरना देने के बाद गुस्साए लोग गिरफ्तारी देने के लिए दो बसों में सवार हो गए। पुलिस ने दोनों बसों में सवार लोगों को काठगोदाम थाने में भेज दिया। जुलूस के चलते नैनीताल रोड पर जाम लग गया था।
बस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उतारना पड़ा
हल्द्वानी। कोतवाली थाने में धरना प्रदर्शन करने के बाद किसान नेता बलजीत सिंह, जरीता, दीप्ति, प्रदीप सिंह नेगी सहित आठ लोग बस की छत पर चढ़ गए। पुलिस को आशंका थी कि ये लोग बस के ऊपर सवार लोग गिर सकते हैं। पुलिस ने सभी को उतारकर अन्य बस से काठगोदाम भेज दिया।
विज्ञापन

इन्होंने दी गिरफ्तारी
जिला अध्यक्ष सती हरीश दुर्गापाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हरेंद्र बोरा, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, भोला भट्ट, हर्षवर्धन पांडे, संदीप भसौड़ा, सरदार बलकार सिंह, बलजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री तारा सिंह नेगी, उमेश कबडवाल, मीडिया कमेटी सदस्य गोविंद बिष्ट, कैलाश दुम्का, दया कबड़वाल, नीरज रैक्वाल, सतनाम सिंह, अर्जुन सिंह, कुंदन नेगी, नंदन दुर्गापाल, प्रदीप नेगी, ललित जोशी, जगमोहन चिलवाल, विजय सिजवाली, अशोक जोशी, प्रकाश पाण्डेय, मंजू तिवारी, रत्ना श्रीवास्तव, शोभा बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव, युकां जिला अध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, गुरप्रीत प्रिंस, महेश कांडपाल, जया कनार्टक, पुष्पा नेगी, निर्मला जोशी, इकबाल कुरैशी, अंश जोशी, त्रिलोक कठायत, हर्षित जोशी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश दुमका, ब्लाक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल, ब्लाक अध्यक्ष कुंदन नेगी, हुकुम सिंह कुंवर, हेमंत बगडवाल, राजेंद्र खनवाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें