फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी की समस्याओं पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम रेखा कोहली को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा में अस्पताल, मिनी स्टेडियम, मंडी आदि की गईं घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हो पाईं। चकलुवा में निर्माणाधीन इथेनॉल फैक्टरी का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं पर सरकार चुप है। कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक कालाढूंगी के विकास की लड़ाई लड़ेगी।
पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, कमल जोशी, प्रदेश सचिव योगेश जोशी, सतीश नैनवाल, राजेंद्र सुयाल, कुलदीप तड़ियाल, अर्णव कंबोज, राहुल पंत, हरीश मेहता, संजय किरौला, दीप सती, दिनेश बधानी शामिल रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष से हुई कांग्रेसियों की नोकझोंक
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने तहसील परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। थानाध्यक्ष भगवान मैहर ने प्रदर्शनकारियों को तहसील गेट से अंदर नहीं आने दिया। इस पर उनकी थानाध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी तहसील परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें