फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 10 टायरा वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की मांग

Tue, 28 Jan 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कोसी नदी के बंजारी प्रथम गेट में 10 टायरा खनन वाहनों को खनन अनुमति देने का ट्रांसपोर्टरों ने विरोध किया है। इस दौरान उन्होंने डीएलएम से मुलाकात कर 10 टायरा वाहनों के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोसी नदी के ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को डीएलएम राम कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि बंजारी प्रथम गेट में 10 टायरा खनन वाहनों को अनुमति दी गई है, लेकिन स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के पास छह टायरा वाहन ही है।
कहा कि 10 टायरा खनन वाहनों के चलने से स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने डीएलएम से 10 टायरा वाहनों के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की मांग की है। वहां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, रोहित बिष्ट, मनीष कुमार, राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें