फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए स्पेशल बैक परीक्षा कराने की मांग

Sun, 02 Aug 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए लगी छात्र-छात्राओं की भीड़।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर अवगत कराया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों की एक या दो विषयों में बैक रह गई है। इनमें कुछ ऐसे छात्र भी हैं जिनकी पूर्व सेमेस्टर में भी बैक थी।
विज्ञापन


पत्र में कहा कि केवल एक-दो विषयों के कारण छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए अगले परीक्षा सत्र तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, भर्ती और अन्य व्यावसायिक अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छात्रों और कॉलेज प्रशासन ने विवि से अनुरोध किया है कि छात्रों के हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें