फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला से कुंडल छीनने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मुखानी थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के कान के कुंडल झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं आरोपियों से लूटे गए कुंडल मिले हैं। पकड़े गए बदमाश उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ बीनने का काम करते थे।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने शनिवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में घटना का खुलासा किया। हिम्मतपुर मल्ला के जगतपुरम कॉलोनी निवासी गौरी देवी 30 जुलाई की सुबह घर के पास ही वॉक पर गई थी। इस बीच दो युवक पैदल उनका पीछा करने लगे। मौका पाकर एक युवक ने कान के कुंडल छीने और दोनों भाग निकले। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। गौरी देवी की बहू चंपा देवी ने मुखानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने बदमाशों की धरपकड़ को 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फुटेज में दो युवक साफ नजर आए। इससे पुलिस की राह और आसान हो गई। शनिवार को पुलिस ने कमलुवागांजा रोड स्थित एक मॉल के पीछे आम के बगीचे से अजय और सूरज जोशी निवासी वार्ड-एक बिल्सी बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। अजय से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद हो गए।


अजय ने पहले रैकी की फिर साथी को बुलाया
लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अजय बेहद शातिर है। अजय ने वृद्धा के साथ वारदात को अंजाम दिया। उस पर थाना सिविल लाइन बदायूं में जान से मारने की धमकी देने, शांतिभंग, चोट पहुंचाने जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अजय करीब एक महीने पहले शहर आया और मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी नासिर अली की दुकान में काम करने लगा। उसने यहां गली-मोहल्लों में कबाड़ बीनने के बहाने रैकी की। करीब 15 दिन पहले उसने सूरज जोशी को भी यहां बुला लिया। दोनों कबाड़ी के वहां काम करने लगे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए कपड़े बदलते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन



मामले में कबाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। जांच में पता चला कि उसने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था।
विज्ञापन

डॉ.मंजुनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें