डीएसए और एनटीजी के सहयोग से खेली जा रही 30वीं अखिल भारतीय बीएल साह स्मृति सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली जीत लिया। फाइनल में दिल्ली ने बीडीएम जिमखाना मेरठ को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि सीडीओ ललित मोहन रयाल ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
डीएसए मैदान में खेले गए फाइनल में मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। टीम के लिए अजय दहिया ने नाबाद 62 और आशीष ने 51 रन बनाए। जवाब में मेरठ की टीम 9.3 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई।
अंपायर मोहम्मद अय्यूब व दीपक भंडारी थे तथा स्कोरर धर्मेंद्र गंगोला व उमेश कांडपाल थे। इस दौरान डीएसए महासचिव अजय साह, आयोजक सचिव एससी साह जगाती, जीएल साह, धीरज बिष्ट, भुवन बिष्ट, अहमद सिद्दीकी, केवल लूथरा, ओम प्रकाश, जियाउल रहमान, मनोज कुमार समेत खेल प्रेमी मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे ने किया।
मेरठ के संदीप रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
नैनीताल। आल इंडिया सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बीडीएम मेरठ के संदीप तोमर रहे। इसके अलावा बल्लेबाज दिल्ली के अजय दहिया, क्षेत्ररक्षण शीला माउंट के गोविंद, गेंदबाज मेरठ के मो. कैफ, विकेट कीपर मेरठ के विपिन थे, जबकि अजय दहिया को फाइनल मुकाबले का मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।