फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जाने वाले पर्यटक ध्यान दें: होटल बुकिंग के नाम पर दिल्ली की महिला से फ्रॉड, पहुंचने पर नहीं मिला कमरा

Mon, 25 Dec 2023 11:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल घूमने जाने वाले पर्यटकों को ध्यान देने की जरूरत हैं। नैनीताल में दिल्ली की महिला पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर पांच हजार की ठगी हो गई। महिला पर्यटक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
महिला पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नैनीताल में दिल्ली की महिला पर्यटक से होटल बुकिंग के नाम पर पांच हजार की ठगी का मामला सामने आया है। महिला पर्यटक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मयूर विहार दिल्ली निवासी सीमा चौधरी अपने पति के साथ घूमने के लिए नैनीताल आई हुई हैं। रविवार की सुबह उन्होंने नैनीताल में एक ऑनलाइन बुकिंग साइट से मल्लीताल क्षेत्र में ओम कृष्ण गेस्ट हाउस नाम के होटल में कमरा बुक किया, जिसके लिए पांच हजार रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया।

इसके बाद जब नैनीताल पहुंचकर उन्होंने उस नंबर पर होटल की गूगल लोकेशन मांगी तो नंबर बंद हो गया। बुकिंग किए गए क्षेत्र में पूछताछ करने पर इस नाम का कोई होटल ही नहीं मिला। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि मामला साइबर ठगी का लग रहा है। शिकायत को साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें