नैनीताल। हाईकोर्ट में शुक्रवार को राष्ट्रपति शासन के खिलाफ दायर याचिका में बागियों के पक्षकार बनने के प्रार्थना पत्र को बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने स्वीकार करते हुए उनके पक्ष पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए तिथि नियत की थी।
कोर्ट में बागी विधायकों की ओर से पैरवी कर रहे अन्य अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश द्विवेदी अपरिहार्य कारणों से न्यायाल में उपस्थित नहीं हो सके इसलिए उन्हें कुछ दिनों का समय दे दिया जाए। जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तिथि नियत की। सभी मामलों पर सुनवाई उसी दिन 18 अप्रैल को होगी।
बता दें कि हाईकोर्ट ने वित्त विधेयक तथा अन्य प्रकरण पर सुनवाई के लिए केंद्र को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तिथि नियत की है। पूर्व में कोर्ट ने फलोर टेस्ट के एकलपीठ के आदेश को 19 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है।