फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलेलाल जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा 

Sat, 09 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
झूलेलाल जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। हिंदू संवत्सर के  प्रथम दिन झूलेलाल जयंती पर बरेली रोड से शुक्रवार को झांकियों के साथ शोभयात्रा निकाली गई। आतिशबाजी के बीच शहर के सिंधी चौराहा, तिकोनिया होते हुए शोभायात्रा गौला बैराज पर समाप्त हुई। यहां मूर्ति का लोगों ने जयकारे के साथ विसर्जन किया। सिंधी कालोनी गौलाजाली बरेली रोड पर झूलेलाल जयंती का सिटी मजिस्ट्रेट हरवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी मौजूद रही।
विज्ञापन


समाज के अध्यक्ष लखमी चंद आसवानी की देखरेख में यहां तीन घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद काफी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय आरती पल्लव के बाद गौजाजाली बरेली रोड से श्री झूलेलाल की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जगह जगह आतिशबाजी हो रही थी।  यह शोभायात्रा अबदुल्ला बिल्ंिडग, कालाढूगी चौराहा, तिकोनिया होते हुए काठगोदाम पहुंची। शोभायात्रा में  आगरा, किच्छा, बरेली आदि स्थानों  से आयी  संगत ने भी भागीदारी की।

 यहां समाज के  संयोजक देवानंद आसवानी कोषाध्यक्ष शंकर लाल आसवानी के साथ लोगों ने मूर्ति का विजर्सन किया। इस मौके पर रामचंद्र तेजवानी, ठाकुर तेजवानी, सुन्दर तेजवानी,  टीकमदास  आसवानी, उमेश आसवानी, अमित आसवानी करन आसवानी, प्रमोद, अशोक मुलानी  पंजाबी समाज के  अध्यक्ष सुभाष मोंगा, सिन्धी समाज के मुरजमलमुलीनी अशोक कुमार मुलानी.  नन्द लाल नागवानी  हरचंद नारावाणी  माता गोपी आसवानी खुशी आसवानी मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें