फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा...यहां ट्रक फंसने से यात्रियों के सामने मुसीबत

Tue, 15 Oct 2024 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल )

सार

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से भरभराकर मलबा गिर गया। यहां यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ आ रहा ट्रक फंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरमपानी नैनीताल स्थित भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पुल के पास की अति संवेदनशील पहाड़ी से भर भराकर भारी मलबा पत्थर गिर गए। इस बीच बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ खड़िया लेकर जा रहा कैंटर खाई की ओर लटक गया। सड़क में यातायात ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  करोड़ों के सॉफ्टवेयर खरीदकर इस्तेमाल करना भूल गया आईटीडीए, ऐसी है हालत
विज्ञापन


खैरना पुलिस ने सड़क बंद होने पर अल्मोड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को बाया रानीखेत की तरफ भेजा, जिस कारण यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे सड़क नहीं खुलने से वाहन चालक और यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें