फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी के होनहार खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
Death of Hocky Player in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। गैस गोदाम रोड स्कालर एकेडमी के पास शुक्रवार की शाम हॉकी के होनहार युवा खिलाड़ी को पानी के टैंकर ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार खिलाड़ी की कुचलने से मौत हो गई। अस्पताल में बेटे का शव देखने के बाद मां ने भी जहर खा लिया। इसके बाद मां को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के टनकपुर की बूम चौकी प्रभारी दरोगा दीवान सिंह जलाल का परिवार हीरानगर में किराए के फ्लैट में रहता है। शुक्रवार शाम दरोगा का छोटा पुत्र सागर सिंह जलाल (18) अपने दोस्त को छोड़ने के लिए स्कूटी से बिरला स्कूल के पास गया था। लौटते समय स्कालर एकेडमी के पास सागर पानी के टैंकर की चपेट में आ गया और वह टैंकर के पहिये के नीचे आ गया। स्थानीय लोग उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अल्मोड़ा जिले का मूल निवासी सागर हॉकी जूनियर का नेशनल खिलाड़ी था। वह भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बेटे के घायल होने की जानकारी मिलने पर उसकी मां अस्पताल पहुंची। बेटे को अस्पताल में मृत देखकर मां बदहवास हो गई। पड़ोस के लोग उसकी मां को लेकर हीरानगर गए। यहां उसने कमरे में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन

इधर दरोगा दीवान सिंह जलाल विभागीय कार्य से नैनीताल स्थित हाईकोर्ट में आए थे। बेटे की हादसे में मौत की जानकारी पर वह हल्द्वानी आए। मुखानी पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ से पता चला कि तीन भाई बहनों में सागर सबसे छोटा था। सागर हाईस्कूल में अपने स्कूल का टॉपर था। उत्तराखंड की ओर से इसी साल वह जूनियर हॉकी की टीम के साथ खेलने गया था। घटना की जानकारी पर उसके साथी भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें