फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली नए साल की खुशियां: लखनऊ से मुनस्यारी घुमने आए युवक की मौत, कारण जानकर डॉक्टर भी हैरान

Mon, 01 Jan 2024 05:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

लखनऊ से मुनस्यारी घुमने आए युवक की तबियत बिगड़ के कारण मौत हो गई। चिकित्सकों ने युवक को बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का जश्न मनाने दोस्तों के साथ मुनस्यारी आए लखनऊ के युवक की तबियत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने युवक को बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखनऊ के राजाजी पुरम निवासी उत्कर्ष सिंह (26) पुत्र वाईपी सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने मुनस्यारी आया था। सभी युवक रविवार की शाम करीब 5:30 बजे खलियाटॉप पहुंचे। यहां उत्कर्ष के सीने में दर्द उठा और उल्टी होने लगीं। उसके साथी उसे शाम करीब 7:15 बजे सीएचसी मुनस्यारी ले गए। डाॅ. रवि शंकर, डाॅ. कृष्णा फर्सवान और डाॅ. अजय ने मरीज को बचाने का काफी प्रयास किया पर मरीज को नहीं बचाया जा सका।

ये पढ़ें- मातम में बदला नए साल का जश्न: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत और पांच घायल, जानें परिजनों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे उत्कर्ष की मौत हो गई। डाक्टर ने बताया कि मरीज को हाई एल्टीट्यूड में ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत थी। उसके दोस्तों ने उसे रात में खाना भी खिलाया था। उत्कर्ष की मौत से उसके साथी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें