फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़ी हालत में कमरे में बंद मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हीराडूंगरी टॉप एनटीडी में घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। शव सड़ी-गली हालत में था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत पांच दिन पहले हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

हीराडूंगरी टॉप एनटीडी निवासी दयाशंकर जोशी (68) पुत्र स्व. एमडी जोशी मैग्नेसाइट फैक्ट्री में पूर्व जनसंपर्क अधिकारी थे। इन दिनों वह अपने कमरे में अकेले रहते थे। सोमवार को उनके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोलने की कोशिश की। मगर कमरा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। वहां चारपाई पर दयाशंकर का शव बरामद हुआ।
एनटीडी चौकी प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया कि शव सड़ी-गली अवस्था में था। संभवत: पांच से सात दिन पहले मृत्यु हुई है। हालांकि मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मुंबई में रहती है पत्नी
अल्मोड़ा। दयाशंकर जोशी की पत्नी अपनी बेटी और दामाद के साथ मुंबई में रहती हैं। बताया जा रहा है कि दयाशंकर जोशी भी अगस्त में ही मुंबई से लौटे थे। पड़ोसियों ने बताया कि वह काफी दिन से घर से बाहर नहीं दिखे। वहीं अल्मोड़ा में ही उनके दो भाई रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें