फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत खींच लाई कॉर्बेट फॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। रुद्रपुर से नैनीताल को घूमने जा रहे युवकों की मौत उन्हें कॉर्बेट फॉल तक खींच लाई। बच्चों का ग्रुप प्रधानाचार्य हरप्रीत कौर के साथ संगीता गौतम, मनीषा भौर्याल, मनीष कुमार जोशी कॉलेज स्टाफ मौजूद था। मनीष कुमार जोशी ने बताया कि इस वक्त कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है इसलिए शनिवार को फार्मेसी के नए छात्र-छात्राओं ने नैनीताल घूमने का प्रोग्राम बनाया। रविवार को 20 छात्राएं और 11 छात्र एक बस से नैनीताल को घूमने के लिए निकले परंतु नैनीताल में पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण खुरपाताल बाईपास के पास मौजूद पुलिस फोर्स ने उनको नैनीताल जाने से रोक दिया। सभी छात्र-छात्राओं ने कॉर्बेट फॉल घूमने का मन बनाया और एक बजे के आसपास कॉर्बेट फॉल पहुंचे। अधिकांश विद्यार्थी फॉल के आसपास घूमने लगे जबकि दो छात्र विक्की मंडल और अभिजीत अधिकारी फॉल में नहा रहे अन्य युवकों को देखकर नहाने लगे और इस दौरान भंवर में फंस गए। साथ में गए छात्र-छात्राओं को इस घटना का आभास भी नहीं हुआ और सभी लोग वापस गाड़ी में बैठने लगे तो इस दौरान स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों की गिनती की गई तो दो बच्चे कम मिले। आनन-फानन में उनको जंगल में ढूंढने लगे। लगभग लगभग तीन घंटे बाद विक्की मंडल अचेत अवस्था में पानी में उतराता हुआ दिखने लगा। उसको साथी छात्रों ने बाजपुर पहुंचाया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भंवर में फंसे अभिजीत अधिकारी को काफी ढूंढ खोज के बाद भी नहीं ढूंढा जा सका। एसडीआरएफ, कालाढूंगी पुलिस सहित ग्रामीणों ने रात 8 बजे तक लापता अभिजीत अधिकारी को खोजने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। यदि बाईपास पर तैनात पुलिसकर्मी वाहन को नैनीताल जाने देते तो शायद दुर्घटना होने से बच जाती।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या हुईं बेहोश
कालाढूंगी। घटना की सूचना के बाद छात्रों के साथ मौजूद कॉलेज की प्रधानाचार्या हरप्रीत कौर बेहोश हो गईं। उनको कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्टाफ के कई लोग और कई छात्र-छात्राएं चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें