रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज के अंतर्गत भवानीपुर बीट के जंगल में मादा तेंदुए का शव मिला। दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया है।
डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि मृत मादा तेंदुए की उम्र ढाई से 3 वर्ष रही होगी। मादा तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं है और न ही मौके पर कोई आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार और डॉ. आयुष उनियाल की निगरानी में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस दौरान एसडीओ जगमोहन सिंह रावत, रेंजर आनंद सिंह रावत, पुष्कर कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।