फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: जंगल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मान रही आत्महत्या

Thu, 19 Oct 2023 11:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बुधवार को सुबह भाखड़ा नदी में सड़क से एक किलोमीटर अंदर जंगल में लोगों ने शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक की कार भी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस खुदकुशी मान रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाखड़ा पुल के पास जंगल में एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस खुदकुशी मान रही है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन


मुखानी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रहने वाला 22 वर्षीय दिनेश लटवाल पुत्र पूरन सिंह काफी समय से बेरोजगार था। पुलिस के अनुसार, वह नशा भी करता था और तीन महीने से अपने दोस्तों के साथ ही रह रहा था। मंगलवार को उसने अपने कई दोस्तों को फोन किया और रुपये की जरूरत बताई। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। 

बुधवार को सुबह भाखड़ा नदी में सड़क से एक किलोमीटर अंदर जंगल में लोगों ने शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक की कार भी मिली। बताया जा रहा है कि युवक किसी और की कार लेकर गया था। एसओ प्रमोद पाठक का कहना है कि युवक का मुंह नीला पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


केएमवीएन के संविदा कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
कुमाऊं मंडल विकास निगम के संविदा कर्मी का शव संदिग्ध हालात में मंगलवार की रात घर में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस के अनुसार केएमवीएन का संविदा कर्मी विजय कुमार (45) निवासी नारायण नगर मंगलवार को अवकाश पर था। मंगलवार रात उसका बेटा रामलीला में पाठ खेलने गया था। विजय भी परिवार संग रामलीला देखने गया था। देर रात तीन बजे सभी लोग घर लौटे और विजय अलग कमरे में जाकर सो गया। 

बुधवार सुबह परिजन चाय लेकर उसके कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में विजय को फंदे से उतारकर बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां  डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय अपने पीछे दो बच्चों के साथ ही पत्नी और मां को छोड़ गया है। 
प्रभारी सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

महिला ने गटका विषैला पदार्थ, मौत
चोरगलिया निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि चोरगलिया की रेनू देवी (35) ने घरेलू कलह के चलते विषैला पदार्थ खा लिया। मंगलवार को उसे एसटीएच में भर्ती कराया था, इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के तीन बच्चे हैं। 

रोपवे की ट्रॉली में फंसे पर्यटकों को बचाया था विजय ने
पिछले दिनों तकनीकी खराबी के कारण निगम की रोपवे में ट्रॉली रुकने पर विजय ने ही रेस्क्यू अभियान चलाकर ट्राॅली में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक विजय बेहतरीन खिलाड़ी था और फुटबाॅलर और क्रिकेटर के रूप में उसकी अच्छी पहचान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें