फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रामनगर के जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 27 Oct 2023 10:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि सावल्दे के जंगल में वन चौकी के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के सावल्दे में एक युवक का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि सावल्दे के जंगल में वन चौकी के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराई। युवक की शिनाख्त गणेश सिंह (31) पुत्र जयपाल सिंह निवासी ढेला बंदोबस्ती के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका कहना है कि बेटे की हत्या की गई है, ये सामान्य मौत नहीं है। 

सीओ ने बताया कि युवक दो माह से अपने घर नहीं गया था। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव एक दिन पुराना लग रहा है। शव की पहचान युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना बाजार निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार शाम अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी गरमपानी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें