फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएसबी परिसर में उत्कर्ष बने एबीवीपी ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी

Fri, 27 Oct 2023 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एबीवीपी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए उत्कर्ष बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किया है। संगठन की ओर से नैनीताल क्लब में सात नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की गई। इसके बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने परिषद समर्पित प्रत्याशी उत्कर्ष बिष्ट के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बार छात्र संगठनों की ओर से प्रचार-प्रसार तेज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को नैनीताल क्लब में एबीवीपी के नगर अध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि मजबूती के साथ संगठन के लिए सभी कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करेंगे। इसके बाद नगर मंत्री चेतन बिष्ट ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी उत्कर्ष बिष्ट के नाम की घोषणा की। विधायक सरिता आर्या ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत, जिला सह संयोजक मोहित पंत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, अभिषेक सिंह मेहरा, पंकज भट्ट, डाॅ. मोहित सिंह रौतेला, अरविंद सिंह पडियार, आयुष भंडारी, धीरेंद्र रावत, विश्वकेतु वैद्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें