देवभूमि फाउंडेशन संस्था ने बेटी बचाओ अभियान के तहत रविवार को एक दिनी ‘बेटियों की पुकार’ कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से कलाकृतियां बनाकर बेटियों की पुकार को उजागर किया। प्रतियोगिता में प्रीती कुकरेती प्रथम, किरन जोशी द्वितीय और ज्योति रावत तृतीय स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने छात्राओं क्रो मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। वशिष्ठ अतिथि रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने छात्राओं को दूरगामी सोच रखने के लिए प्रेरित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष गिरीश सिंह एवं संचालन पोस्टमास्टर चंद्रशेखर परगाई ने किया। कार्यशाला में पूर्व निदेशक स्वास्थ्य डा. जेसी दुर्गापाल, विधायक प्रतिनिधि भारत नंदन भट्ट आदि थे।