फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने विधायक राजेश शुक्ला को प्रदेश विरोधी बताते उनसे सम्मान लेने से किया इनकार

विज्ञापन
किच्छा में राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित करते विधायक राजेश शुक्ला - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर तहसील में आयोजित सम्मान समारोह में उस समय बखेड़ा हो गया जब कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने विधायक राजेश शुक्ला को उत्तराखंड का विरोधी बताते हुए उनसे सम्मान लेने से इनकार कर दिया। हंगामे के बाद कांग्रेसियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में स्थापना दिवस कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच जब विधायक राजेश शुक्ला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि शुक्ला हमेशा से उत्तराखंड के विरोधी रहे हैं और विरोध स्वरूप इन्होंने रक्षा समिति का गठन किया था। बिष्ट के इतना कहते ही कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हो गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच विधायक के साथ पहुंचे लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
कांग्रेसियों का आरोप है कि विधायक ने वहां से बाहर निकल जाने को कहा। हंगामे के बाद बिष्ट के अलावा कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय समेत कई लोग कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। बाद में नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में कोई सरकारी कर्मचारी अगर राज्य स्थापना दिवस पर सम्मान देता है तो स्वीकार्य है लेकिन जो व्यक्ति हमेशा उत्तराखंड का विरोध करता रहा हो उसके हाथ से सम्मान लेना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

इधर हंगामे के दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा दोनों पक्षों को समझाने में लगे रहे। गणेश उपाध्याय ने कहा कि विधायक राजेश शुक्ला जब वहां आए तो कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अपनी बात रखने की कोशिश करना चाह रहे थे लेकिन विधायक झल्ला गए। कहा कि स्थापना दिवस अवसर पर विधायक को इस तरह का व्यवहार करना शोभा नहीं देता।
राज्य आंदोलनकारी परिषद के नगर अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र
किच्छा। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हुए हंगामे के बाद राज्य आंदोलनकारी परिषद के नगर अध्यक्ष दिनेश भाटिया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विधायक राजेश शुक्ला व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच तहसील में आयोजित सम्मान समारोह के मौके पर जो हंगामा हुआ वह उससे आहत होकर अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।
साहसपूर्वक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का सम्मान
किच्छा। तहसील में आयोजित राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला ने राज्य आंदोलनकारियों व कोरोना काल में साहसपूर्वक अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि जिन लोगों की मेहनत व संघर्ष से इस राज्य का गठन हुआ है, वे सभी सम्मान योग्य हैं। इस मौके बड़ी तादाद में राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश चंद पंत, प्रताप सिंह धानक, ओम प्रकाश तनेजा, विनोद फुटेला,जगत सिंह परिहार, अनिल अग्रवाल, सुभाष तनेजा, अमरीक सिंह मंड, मदन सिंह नेगी आदि को सम्मानित किया गया। संवाद

किच्छा तहसील में राज्य स्थापना दिवस पर मचा हुआ हंगामा- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें