फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में फल और फूलों की दुकानों पर रही भीड़

Sat, 07 Nov 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल राम सेवक सभा परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे तक लगने वाली सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी। फल, फूल, मिठाई, गन्ने और सब्जी की अस्थायी दुकानें लगाई गई थीं। फलों के दाम सामान्य थे जबकि फूल काफी महंगे बिके।
विज्ञापन

मंडी में सेब 100 रुपये किलो, केले 50 रुपये दर्जन, अमरूद 40 रुपये, माल्टा 30 रुपये, अनार 240 रुपये किलो बिक रहे थे। जबकि फूलों की माला 100 रुपये, गुलदस्ते 10 से 30 रुपये और 50 रुपये का कमल का फूल बिक रहा था। वहीं दिन भर मल्लीताल व तल्लीताल बाजार में लोग पूजन आदि सामान खरीदते देखे गए। शनिवार को कपड़े, ऊनी परिधान, चादर, पर्दे आदि की दुकानों में भी भीड़ रही। मिठाई की दुकानाें पर भी काफी भीड़ रही।



छोटी दीपावली पर पटाखा बाजार में उमड़ी भीड़
रामनगर। छोटी दीपावली के अवसर पर रामनगर में पटाखों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस बार एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पटाखा बाजार लगाने की प्रशासन ने मंजूरी दी है जहां लोगों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी की। वहीं बाजार में रामनगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों और पर्वतीय इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने दीपावली के लिए आतिशबाजी की खरीदारी की। पटाखा बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही और दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें