हल्द्वानी। चैत्र नवरात्र में कन्या पूजन की खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। इस बार बाजार में कन्याओं को भेंट देने के लिए विशेष रूप से लाइटिंग वाला पर्स आया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी कीमत 90 से 100 रुपये के बीच है।
इसके अलावा सजावटी प्लेटें, रंग-बिरंगे रूमाल, हेयर बैंड, चिमटी और माता की चुनरी की भी जमकर खरीदारी हो रही है। मुख्य बाजार के व्यापारी राजू लाल शाहू, मनोज कुमार, प्रेम सिंह ने बताया कि इस बार नवरात्र में कन्याओं के लिए फैंसी सामान की बिक्री ज्यादा हो रही है। आधा से अधिक स्टॉक खत्म हो चुका है।