फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छुट्टी के बाद बीडी पांडे अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 06 Oct 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को कुल 695 मरीज अस्पताल पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण ओपीडी, दवा काउंटर और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। इससे मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि अक्तूबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव होने लगा है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम में बदलाव के दौरान कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इन दिनों अस्पताल में अधिकतर मरीज मौसमी बुखार, जुकाम, सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। डॉ. दुग्ताल ने लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। तबीयत बिगड़ने पर लापरवाही न बरतें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें