फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 Sep 2017 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
बुधवार देर रात साढ़े दस बजे रजा पैलेसे तेलीपुर रोड पर शंकरपुर खजांची गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह ट्रांसपोर्टर के वहां काम करता था। वारदात की वजह का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे ट्रांसपोर्टर का एक व्यक्ति से विवाद हो सकता है। 
विज्ञापन


गांव का 23 साल शहजाद उर्फ सानू रात साढ़े दस बजे बगीचे की ओर जा रहा था। अचानक उस पर किसी ने गोली चला दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो सानू लहूलुहान पड़ा था। उसे आनन-फानन में संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोली पेट और दाएं हाथ में लगी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर लाइसेंसी रिवालवर का कवर पड़ा मिला।

सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि सानू अकरम ट्रांसपोर्टर और नजाकत मुखिया के बीच आम और लीची के  बगीचे का विवाद चल रहा है। आशंका है कि युवक की हत्या इसी विवाद में की गई है। हालांकि अभी किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें