फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से महिला की मौत

Sun, 03 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई नहर में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला की मौत के बाद जहां बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजनों में भी कोमराम मचा है।
विज्ञापन


ग्राम धमोला निवासी आनंद प्रकाश शहर में एक व्यापारी के यहां ड्राइवरी करता है। एक सप्ताह पूर्व वह अपने परिवार समेत यहां आकर व्यापारी द्वारा दिये गये मकान में रह रहा था। शनिवार की सुबह उसकी पत्नी प्रभा (20) नागा बाबा वाली नहर में कपड़े धोने गयी थी।

इसी दौरान वह नहर में बह गयी। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी। गैस गोदाम के पास जब राहगीरों ने नहर में शव बहता देखा तो उन्होंने तुुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले आई, जहां महिला के पति प्रकाश ने उसकी शिनाख्त अपनी पत्नी प्रभा के रूप में की। महिला की मौत से उसके साढ़े तीन वर्षीय पुत्री प्रिया, पांच वर्षीय पुत्र लक्की के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं परिजनों के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें