फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता काबू

Sun, 03 Jan 2016 01:21 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहरणकर्ता को काबू कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार की सुबह घर से बाजार आई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
विज्ञापन


अपने स्तर पर छानबीन कर परिवार ने पता लगा लिया कि उसे कोटरंका सब डिवीजन के दराज गांव का निवासी युवक गुलताज अहमद अपहरण कर ले गया है। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुद्धल पुलिस थाने के एसएचओ कुलदीप राज की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर अपहृत किशोरी को जल्द बरामद करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने आरोपी युवक के दोस्तों से कड़ी पूछताछ की व उसके मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन पता लगा ली। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को खवास तहसील के नंगाथुब क्षेत्र से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद किशोरी को परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 363 यानी अपहरण और 109 यानी साजिश के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट से पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें