बनभूलपुरा पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर भगा दिया था। पुलिस इस मुकदमे की विवेचना कर रही है। लाइन नंबर दो आजादनगर की रहने वाली उजमा की शादी कई 2014 में लाइन नंबर छह के रहने वाले अब्दुल मुईन के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच की दूरियां बढ़ने लगे। पुलिस के समक्ष उजमा ने आरोप लगाया है कि पति के अलावा उसके रिश्तेदार दहेज के लिए उसे काफी प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उन्होंने घर से पीटकर निकाल दिया था। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।