नैनीताल से दिल्ली जा रही काठगोदाम डिपो की अनुबंधित एसी बस (यूके06 पीए 0454) देर रात ब्रजघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौत हो गई।
काठगोदाम डिपो की अनुबंधित बस रात 10:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। रोडवेज कर्मियों के अनुसार करीब तीन बजे ब्रजघाट के पास बस के आगे ट्रक रुक गया और बस खड़े एक वाहन से टकरा गयी।
इसमें बिलासपुर निवासी चालक परविंदर सिंह की मौत हो गई है। काठगोदाम एआरएम पवन मेहरा कहते हैं कि हादसे में यात्रियों को चोट नहीं आयी है। उनको दूसरी बस से दिल्ली को भेज दिया गया है।
वहीं, सोमवार को आखिरी सावन होने के कारण दिल्ली रूट पर भारी भीड़ और जाम था। इसके चलते दिल्ली को आने-जाने वाली करीब 50 बसें चार से पांच घंटा लेट पहुंची।