फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपी का नहीं ले सकी बयान 

Sat, 10 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बृजलाल अस्पताल में भर्ती हत्यारोपी का बयान मुकदमे के लिए काफी अहम है। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपी का  बयान नहीं ले सकी। थानाध्यक्ष का कहना है कि बयान के नाम पर आरोपी की हालत खराब हो जा रही है। शक है कि वह बयान से बचने के लिए बेहोशी का नाटक कर रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी का मूल निवासी प्रापर्टी डीलर राजेंद्र सिंह बिष्ट परिवार के साथ भगवती कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। प्रापर्टी डीलर का आरोप है कि बुधवार रात घर में वह अपने मित्र ललित सेन और बड़े दामाद हरेंद्र बिष्ट से बातचीत कर रहे थे। इस बीच नशे में धुत दामाद ने पैसे के विवाद को लेकर  उसकी तरफ पिस्टल तान दिया।

राजेंद्र सिंह ने तत्काल असलहा हटाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन  गोली चल गई। गोली उनकी पत्नी पुष्पलता बिष्ट के सीने में लग गई और उनकी पत्नी की घटनास्थल पर  मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय  दामाद की कार रानीबाग में एक कैंटर से टकरा गई। पुलिस ने दामाद को बेहोशी की हालत में पकड़कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसका बयान लेने का प्रयास किया। दो दिनों के प्रयास के बावजूद पुलिस हत्यारोपी से बयान नहीं ले सकी। थानाध्यक्ष ए के वर्मा का कहना है कि बृहस्पतिवार को आपरेशन के चलते बयान नहीं लिया जा सका। वह पुलिस को देखते ही बेहोश होने के नाटक कर रहा है। इसी कारण पुलिस को बयान लेने में परेशानी हो रही है। इधर बयान के बगैर मुकदमे की विवेचना प्रभावित हो रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें