कालाढूंगी चौराहे पर शनिवार की रात बस से उतरने के बाद युवक को कार ने चक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। घायल युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसपुर निवासी विजय कुमार (28) पुत्र राम स्वरुप शनिवार की रात दिल्ली से बस द्वारा आया। वह कालाढूंगी चौराहे पर बस से उतरने के बाद अपने करीबी के घर जा रहा था। इसी समय उसे कार ने टक्कर मार दिया। घायल युवक को पुलिस ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर और पैर में चोटें आई हैं।